अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव ब्लॉक और फरसगाँव ब्लॉक के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाया गया

दिनाँक 4 जुलाई 2024 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव ब्लॉक और फरसगाँव ब्लॉक के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाया गया l पूर्व सैनिकों, जन प्रतिनिधि, नगरवासियों और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों ने स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और मोमबत्तियाँ जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक सुब्रत साहा ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि स्वामी विवेकानंद जी वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिलाध्यक्ष सुरज यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया और स्वामी जी के आदर्श वाक्य के बारे में बताया कि उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता। इसके बाद स्वामी विवेकानंद- अमर रहे और भारत माता की जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया l इस अवसर पर कोंडागाँव ब्लॉक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक बी.डी. एन. सिंह, पूर्व सैनिक अमृतलाल देवांगन, पूर्व सैनिक चंद्रहास वर्मा, पूर्व सैनिक राकेश कुमार और फरसगाँव ब्लॉक में ब्लॉक उपाध्यक्ष बलदेव नेताम, ब्लॉक सचिव रिकेश कुँवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल, पार्षद संगीता पुजारी, अभिषेक जायसवाल, हरीश, जी. एस. मरकाम , और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 250 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे l