दीपक विश्वकर्मा
उमरिया -: पालक महासंघ के प्रदेशअध्यक्ष कमल विश्वकर्मा व प्रदेश महासचिव के अनुशंसा पर उमरिया इकाई के जिलाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा पद पर नियुक्त किया गया सतीश विश्वकर्मा ने कहा पालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी पद अधिकारियों के द्वारा जो दायित्व दिया गया है उस दायित्व को पूरा करना ही मेरी कोशिश पालक संघ के निर्देशों के पालन कर पालक संघ को मजबूती करना मेरा पहला कर्म रहेगा आज जिस तरह से शिक्षा को व्यापार बनाया गया है है अभिवावकों के जेब मे जो शिक्षा संस्थान डाका डाल रहे है उनके विरुद्ध आवाज उठाई जाएगी शिक्षा के क्षेत्र में अध्यानरित छात्रों को उनके हित मे सुविधा दिलाना हमारे संघटन का कार्य है इस को मजबूती प्रदान देने ही संघटन के निर्देशों का पालन करना ही संघटन व छात्रों की आवाज बन कर उमरिया जिले का नेतृत्व करूंगा सतीश विश्वकर्मा इसके पहले भी छात्र हितों के लिए छात्र संघटन में कार्य कर चुके है अभी पत्रकारिता के साथ समाज सेवा के कार्य मे लगे हुए है।।
