नरसिहपुर
आशीष कुमार दुबे
नरसिंहपुर जिले में एक युवक खुद को पत्रकार बताकर अपने साथियों के साथ चीचली जनपद के अंतर्गत आने वाली इमलिया ग्राम पंचायत के सरपंच से ग्राम पंचायत में निर्माण करने के एवज में एक लाख रुपए के कमिशन की मांग और शोसल मीडिया में भ्रामक प्रचार कर रहा था, जिसकी शिकायत सरपंच के साथ जिला मुख्यालय पंहुचे दर्जनों ग्रामीणों ने जिला पंचायत के सीईओ और पुलिस अधीक्षक से की।
जनपद पंचायत चीचली अंतर्गत आने वाले ईमलिया ग्राम पंचायत के सरपंच मालगुजार कौरव ने बताया कि खुद को पत्रकार बताने वाले कथित युवक रजनीश कौरव व उसके साथियों द्वारा ग्राम पंचायत इमलिया में पंचायत कर्मियों से अवैध रूपयों की मांग की जाती है और रूपये न मिलने पर शासकीय कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न करने के लिए झूठी शिकायतें की जाती हैं।
रजनीश कौरव उसके साथियों के साथ ग्राम पंचायत पंहुंचकर पंचायत कर्मियों से एक लाख रूपये की अवैध माग की जा रही है और रूपये न देने पर इनके द्वारा आए दिन ग्राम पचायत आकर शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है व ग्राम पंचायत में चल रहे शासन के निर्देशानुसार विकास कार्यों की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लगाकर सोशल मीडिया में भ्रमिक एवं झूठी पोस्ट डालकर अनुचित दबाब बना रहे है। युवक और उसके साथी कहते हैं कि यदि ग्राम पंचायत में कार्य करना है तो हमारे हिसाब से एवं हमारी शर्तों से कार्य करना होगा एवं विकास कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए रूपये की मांग की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया की कथित युवक व उसके साथियों द्वारा जनपट पंचायत चीचली की कई ग्राम पंचायतों में ग्रामवासियों को अपने प्रभाव में लेकर 181 सीएम हेल्पलाईन पर झूठी शिकायतें दर्ज करवा कर सरपंच, सचिवों से रूपयों की अवैध रूप से पैसों की मांग की जा रही है।
ग्रामीणों ने जिला पंचायत के सीईओ और पुलिस अधीक्षक से फर्जी एवं नकली पत्रकारों के विरूद्ध अवैध वसूली करने एवं ग्राम पंचायत के कार्यों में व्यवधान करने, व झूठी खबरें अपने यूट्यूब अकाउन्ट से प्रकाशित करने के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
