*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया l*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव सामुदायिक भवन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में राजनांदगांव से पधारे मुख्य कथावाचक श्री गणेश मिश्रा जी ने अपनी ओजस्वी व मधुर वाणी से सुंदरकांड का वाचन कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। कथावाचक श्री गणेश मिश्रा जी के सुपुत्र निखिल मिश्रा ने अपनी सुमधुर भक्ति धुनों और भजनों की प्रस्तुति से समां बांध दिया, जिससे श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। ​अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा युवाओं को नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उनके भीतर भक्ति भाव और नैतिक मूल्यों को जगाने का भी निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सहसचिव रवि ठाकुर, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, सदस्य रतिराम सोरी, श्रीकांत तिवारी, राकेश धीवर, ढालेश साहू, सैन्य मातृशक्ति अध्यक्ष श्रीमती चांदनी कोर्राम, मातृशक्तिया, बच्चे, स्थानी जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, तथा बड़ी संख्या में सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
​सुंदरकांड पाठ के उपरांत परिषद द्वारा कथावाचक श्री गणेश मिश्रा जी को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राष्ट्रीय ट्रॉफी , शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। ​कार्यक्रम का समापन भव्य महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। परिषद के सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।