*कथावाचक कामता प्रसाद जी ने रुद्राभिषेक में समां बांध दिया*,,,,,,,,

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । कथा वाचक कामता प्रसाद ने समीपस्थ ग्राम तारस गांव में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में अपने शानदार कथा वाचन से समां बांधते हुए वातावरण को पवित्र कर दिया। 23 अगस्त की रात्रि को अपार जन समूह के मध्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि “जन सहयोग” समाजसेवी संगठन के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी थे। इन्होंने अपने वक्तव्य में तारस गांव के निवासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतना भव्य, शानदार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मैं आप सबको बधाई देता हूं। ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर नसीब- वालों को ही मिलता है। आप लोगों ने मुझे मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया, इस हेतु मैं आभारी हूं। “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के साथ उनके सहयोगी पूर्व सैनिक टी के जैन, धर्मेंद्र देव तथा दिलीप कुमार गंजीर मनोज दुबे भी उपस्थित थे। मंच संचालन राजकुमार कश्यप ने किया ,जो अत्यंत प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम में संपूर्ण काँकेर ज़िले तथा बाहर के भी जाने माने विद्वानों एवं नागरिक सज्जनों ने श्रद्धालु श्रोता के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदान की। सौभाग्य का विषय है कि उज्जैन के विद्वान कथावाचक कामता प्रसाद जी ने अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर तारस गांव के इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में अपने उच्च स्तरीय कथा वाचन से श्रोताओं को धन्य कर दिया। उल्लेखनीय है कि कामता प्रसाद जी (उज्जैन महाकाल निवासी ) के कार्यक्रम 2 वर्ष पहले से ही निश्चित एवं निर्धारित रहते हैं फिर भी उन्होंने समय निकाल कर तारस गांव में कथा वाचन किया ,जिसके लिए उनकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। अजय पप्पू मोटवानी तथा सभी प्रमुख अतिथियों ने कार्यक्रम के अंत में कामता महाराज के प्रति धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आशीर्वाद लिया। तारस गांव काँकेर का यह कार्यक्रम आगामी अनेक वर्षों तक आम जनता द्वारा याद रखा जाएगा।