यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
कांकेर- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को जिले भर के शिक्षकों ने सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त कर सेवा सुरक्षा करने,पूर्व सेवा की गणना करते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन प्रदान करने, वेतन विसंगति दूर करने हेतु केंद्रीय वेतनमान लागू करने, ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड.कराने तथा 13 फरवरी 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में एल.बी.संवर्ग के हित में जरुरी सुधार करने की मांग को लेकर जमकर हल्ला बोला।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संचालक हेमेंद्र साहसी,राजेश शर्मा, जिला संचालक स्वदेश शुक्ला,अशोक गोटे,नंदकुमार अटभैया ने कहा कि पाँच सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षक संगठन के द्वारा लम्बे समय से मांग किया जाता रहा है,परन्तु शिक्षकों की जायज मांगो को दरकिनार कर उनकी समस्याओं को सुलझाने के बजाय उलझाने वाले नित नये नये आदेश प्रसारित क़रने से प्रदेश के लाखों शिक्षक खासे परेशान हैं।पुराने समय से लंबित मांगो पर अब तक कोई निराकरण नहीं होने के कारण शिक्षक आक्रोशित है।मजबूरन अब शिक्षक स्कूल से चाक- डस्टर छोड़ सडक की लड़ाई लड़ने के लिये मजबूर है।परेशानियों का आलम यह है कि नियुक्ति के समय के भर्ती नियमों के तहत् सारी योग्यताओं और प्रतिस्पर्धाओं को पार क़र वांछित सेवा शर्तों के साथ शिक्षकों की नियुक्ति की गई है परन्तु नियुक्ति के 28 वर्षों की सेवा के बाद भी सेवा में बने रहने के लिये टीईटी परीक्षा पास करने की अनिवार्य शर्त थोपी जा रही है,जो कि अनुचित है।
धरना प्रदर्शन में मंच संचालन संतोष जायसवाल,लक्ष्मीकांत साहू ने किया।सभा के पश्चात् शिक्षकों के द्वारा बाजार डोम से पुराना बस स्टैंड होते हुये विशाल रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर महोदय को प्रदेश के मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव व डीपीआई संचालक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पदोन्नति के लिए
इस दौरान हड़ताल खत्म होते तक छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी आयोजित करवाने की घोषणा कर दी है। धरना प्रदर्शन को छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदीप कुलदीप,भूषण जैन, अमित राठौर,भोला प्रसाद ठाकुर,गणेश दास,हरिशचंद्र नेताम,सत्यनारायण नायक,अनुप पुरबिया,सतीश साहू,बोधन साहू,मनोज सिन्हा,गोरखनाथ ध्रुव,धर्मराज कोरेटी,खमन नेताम,राखी वट्टी,कुमार जुर्री ने संबोधित किया। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश सहसंचालक डॉक्टर कृष्णमूर्ति शर्मा,रवि प्रकाश मिश्रा,कृष्णेंदु खिंच,नितेश उपाध्याय, निरंकार श्रीवास्तव अशोक मृधा,रंजीत कर,प्रकाश चौधरी,पंकज बाजपेई,राम मनोरथ राय,रामदयाल आंचले,सुनील यदु, अहिल्या जैन दिव्य सोनी पिंकी लहरी मधु ठाकुर,रजमय तिवारी,चुनिंदा विश्वास,निर्मला जायसवाल एवं मीडिया प्रभारी कृष्णेन्दु आईच सहित बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाओं सहित कांकेर जिले के सभी सातों विकासखंड के सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
