चंद्रहास वैष्णव
जगदलपुर
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश मे परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के परिपालन मे चेक पोस्ट धनपुंजी प्रभारी परिवहन निरीक्षक एम.ए.खान एवं परिवहन प्रधान आरक्षक विजय कुमार साहू,परिवहन प्रधान आरक्षक संजय टोप्पो टीम द्वारा यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
नगरनार के पास स्थित एनएमडीसी क्षेत्र के आसपास नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालकों को समझाइश देते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। वहीं, जिन वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं पाए गए, उनके चालकों को रिफ्लेक्टर लगाने और रात के समय वाहन की दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।
परिवहन विभाग का यह अभियान सुरक्षित यातायात, व्यवस्थित पार्किंग और दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि नियमों का पालन करें, जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा में अपना योगदान दें।
