दीपक विश्वकर्मा
उमरिया जिले के नौरोजाबाद में शराब की खेप गांव गली मोहल्ले में ज्यादा दामों में बेचा जा रहा है जिससे नसे से युवाओं सहित नाबालिक बच्चे भी नशे की चपेट में आ रहे हैं
नौरोजाबाद में इन दिनों शराब का अवैध कारोबार जमकर फल फूल रहा है पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से तस्करों के हौसले बुलंद हैं आलम यह है कि शराब की खेप छोटी-छोटी दुकानों में रखकर ज्यादा दामों में बेचा जा रहा है जिससे युवाओं सहित नाबालिक बच्चे भी नशे की चपेट में आ रहे हैं बावजूद इसके पुलिस और आबकारी विभाग आंख मूंद बैठी हुई है जिसकी वजह से शराब ठेकेदार द्वारा धड़ाधडल से अवैध तरीके से शराब की बिक्री चल रही है और यह काला कारोबार धीरे-धीरे बड़ा रूप लेने की और बढ़ रहा है जानकारी के अनुसार नौरोजाबाद थाना अंतर्गत कई गांव है जहां इन दिनों शराब का अवैध कारोबार जोरों पर चल रहा है सूत्रों के मुताबिक इन
गतिविधियों की जानकारी पुलिस और आबकारी विभाग को भी है लेकिन न जाने क्यों पुलिस और आबकारी विभाग शराब ठेकेदार पर मेहरबान बनी हुई है नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शराब बिक्री का अवैध कारोबार चल रहा है गांव में जगह-जगह लंबे समय से यह खेल चल रहा है इसके अलावा नौरोजाबाद क्षेत्र के कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां ब्लैक में अवैध शराब बिक्री की जा रही है
*ग्रामीण इलाकों में शराब ने जमाई पैठ*
बता दें कि ग्रामीण इलाकों में शराब ने इस कदर अपनी पैठ जमा ली है कि इसकी चपेट में युवा और नाबालिक बच्चे भी आ रहे हैं वही क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब की बिक्री की वजह से इन्हें आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है ऐसे में पुलिस और आबकारी विभाग को इन पर सख्त कार्यवाही करने की आवश्यकता है लेकिन ठेकेदार द्वारा पुलिस और आबकारी विभाग को नोटों के बंडल से उनकी जेब गर्म कर देता है तो कार्यवाही कैसे हो
*जिले के पुलिस कप्तान द्वारा नशे के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं*
लेकिन नौरोजाबाद थाना प्रभारी के द्वारा इन अवैध शराब के ठेकेदार द्वारा अवैध शराब की पैकारी व अवैध शराब की बिक्री पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है।
अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद क्या हरकत में आती है पुलिस और आबकारी विभाग या महज खाना पूर्ति कर यूं ही नजर अंदाज करती रहेगी।।
