फागु यादव
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लांजोड़ा अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 में बुधवार की दोपहर खड़ी ट्रक में बाइक टकराने से सीएएफ का जवान घायल हो गया है। जिसे सूचना मिलते ही NHAI के 1033 एम्बुलेंस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है बाइक सवार आरक्षक विकास पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी अंबिकापुर, जगदलपुर से कांकेर जा रहा था उसी दौरान उनकी अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई है। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है।
