*आज डढ़िया तालाब से जलकुंभी निकालने के अभियान दौरान कांकेर विधायक आशाराम नेताम जी उपस्थित होकर श्रमदान कर रहे नागरिकों का हौसला बढ़ाया।*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*आज कांकेर एडीएम अहिरवार जी ने उपस्थित होकर जलकुंभी हटाने अभियान का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, उन्होने बताया की कांकेर कलेक्टर के निर्देशानुसार आगामी शनिवार को सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी श्रमदान कर योगदान प्रदान करेंगे।*

*आज आमापारा मेनरोड के युवा समाजसेवियों ने सभी स्वयंसेवी कर्मचारियों के लिए जलपान की व्यवस्था की जिनमें मुख्य रूप से श्रीराम भक्त सेवा समिति, आमापारा के मनोज चोपड़ा, किशोर चोपड़ा, केतन व्यास, प्रशांत जोशी, राहुल चोपड़ा, निलेश कौशिक ने सेवा दिया।*

*आज डढ़िया तालाब से जलकुंभी निकालने का अभियान के ग्यारहवें दिन भी अरूण कौशिक, अविनाश नेगी, मोहन सेनापति का सहयोग भी लगातार जारी रहा इस मुहिम में जवाहर वार्ड, आमापारा वार्ड की महिलाएं, होमगार्ड का दल, नगर पालिका, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं कांकेर के जागरूक नागरिकों का सहयोग सतत् जारी है, …*