*@कोंडागांव ब्रेकिंग__*
फागु यादव

संसद भवन में राहुल गांधी द्वारा दिए गए हिंदू विरोधी बयान को लेकर हिंदुओ में भारी आक्रोश है।वहीं 3 जुलाई को कोंडागांव में भी हिंदू संगठन द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं हिंदू युवा वाहिनी द्वारा एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर नगर में राहुल गांधी की शव यात्रा निकाली गई। वहीं स्थानीय बस स्टैंड में राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हिंदू संगठन द्वारा राहुल गांधी का पुतला जलाया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली के पुलिस जवान भी मौजूद रहे।
