यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव। उपडाकघर कोंडागांव के शाखा डाकघर गिरोला मे चार दशक से कार्यरत सहायक शाखा डाकपाल श्री राम दयाल नाग जी को उनके 65 वर्ष पूर्ण होने पर 1 जुलाई सोमवार को पोस्ट ऑफिस कोंडागांव में साल श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर उप संभागीय निरीक्षक आरएस मिश्रा ने कहा उन्होंने डाक विभाग मे ग्रामीण डाक सेवक के रूप में कुल 46 वर्ष सेवा दी 46 वर्ष तक सेवा देना अपने आप मे बड़ा मायने रखता है, डाक विभाग उनकी सेवा को हमेशा याद रखेगा, मैं पूरे डाकघर परिवार की ओर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हु। इस कार्यक्रम में डाकघर के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
