ग्राम हंगवा कोड़कानार पारा के ग्रामीणों ने कोंडागांव कलेक्टर से की थ्री फेस विद्युत कनेक्शन की मांग

फागु यादव

कोंडागांव जिले के हंगवा ग्राम पंचायत के कोड़कानार पारा के ग्रामीणों ने आज सोमवार को जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से थ्री फेस विद्युत कनेक्शन की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में बिजली की आपूर्ति हेतु विद्युत कनेक्शन तो दिया गया है पर केबल वायर के कारण आए दिन फॉल्ट होते रहता है जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि केवल वायर बिजली से उनके घरों में भारी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं हो पाता है। इससे उन्हें सिंचाई, कृषि कार्य और अन्य घरेलू कार्यों में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि उनके गांव में जल्द से जल्द थ्री फेस विद्युत कनेक्शन की सुविधा प्रदान की जाए। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले पर कलेक्टर को आवेदन दिया गया है वही कलेक्टर द्वारा इस पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।