*गुण्डरदेही पुलिस की अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई*

विनोद जैन

बालोद – गुण्डरदेही पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम चैनगंज के पास घेराबंदी कर दीपक साहू पिता नरोत्तम साहू, निवासी कलंगपुर, थाना रनचिरई को पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत ₹2,560 है, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CX 5191 जब्त की गई।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।