पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत एसडीएम और तहसील कार्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

  • भरत भारद्वाज

फरसगांव – छग प्रदेश में राजस्व विभाग के द्वारा आज 01 जुलाई सोमवार से पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुवात की गई है । इसी तारतम्य में सोमवार को कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ जयकुमार नाग के नेतृत्व में फरसगांव के तहसील और एसडीएम कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी स्टॉप के साथ मिलकर परिसर में अलग अलग प्रकार के फलदार वृक्षो का वरक्षारोपण किया गया । इस दौरान एसडीएम अशवन कुमार पुसाम ने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने जागरूक किया । वही तहसीलदार डॉ जयकुमार नाग ने वृक्षारोपण करने के साथ उनका संरक्षण और संवर्धन करने को कहा । अपने परिजनों और अन्य लोगो को घर और कॉलोनी ने वृक्षारोपण करने के साथ अधिक से अधिक लोगो को वृक्षारोपण करने जागरूक करने कहा गया । यह अभियान लगातार जारी रहेगा जिसमे शासकीय कार्यालय में साथ शासकीय परिसरों और स्कूलों के साथ अन्य जगहों पर वृक्षारोपण किया जाएगा ।
इस दौरान नायब तहसीलदार निधि नेताम, आरआई गुमान दीवान सहित फरसगांव राजस्व के समस्त पटवारी और अन्य स्टॉप उपस्तिथ रहे ।