
भरत भारद्वाज
फरसगांव – आज 01 जुलाई से भारत देश में तीन नए कानून लागू किये हैं । जिनकी जानकारी लोगो की दी जारी रही है । इसी कड़ी में कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल कुमार विश्वकर्मा के द्वारा 01जुलाई सोमवार को थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय नगर पंचायत के जनप्रतिनिधी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि , व्यापारीगण, क्षेत्र के कोटवार , नगरवासी , बस बुकिंग एजेंट, स्थानीय पत्रकारो को आज 01 जुलाई से देश मे लागू हूए नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 (भारतीय प्रकिया संहिता, भारतीय दंड संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के साथ महिला सम्बन्धी अपराध, बच्चो से सम्बन्धी अलराधो के बारे में जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।।
इस दौरान फरसगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार साहू, हिम्मत लाल कश्यप , सहित पुलिस के जवान उपस्तिथ रहे ।
