दीपक विश्वकर्मा
*आंचलिक उमरिया*==भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय महिला कार्यकर्ता स्नेह लता की कार्यकुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जो की जन संख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने के लिए 10 वर्षों से लगातार प्रयासरात है, इस संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग वंदना त्यागी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, प्रदेश संयोजक अलंकार जैन अधिवक्ता, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष हेमांगी अरोरा अधिवक्ता, द्वारा मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में महिला विंग की जिला अध्यक्ष व संयोजकों की नियुक्ति किए जाने पर सभी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। दिनांक 27/06/2024 को मध्यप्रदेश के सभी जिलों की कार्यकारिणी का गठन किया गया, उमरिया जिले की जिला-अध्यक्ष के रूप में स्नेह लता शर्मा तथा संयोजक के रूप में रिकी कोल को नियुक्त किया गया। 11 जुलाई को अन्तराष्ट्रिय जनसंख्या दिवस के अवसर पर पूरे देश में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के करोड़ों कार्यकर्ता प्रति वर्ष ज्ञापन सौंप कर जन जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग करते आ रहे हैं। इस वर्ष हमारे जिले में भी 11 जुलाई को कलेक्टर महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व प्रधान मंत्री जी को भेजा जाएगा, इसकी तैयारी के लिए पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है, अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इनकी इस नियुक्ति पर भाजपा सहित समस्त जिले वाशियों ने बधाई प्रेषित की है
