सचिव संघ ने मृतक सचिव के परिजनों को दी सहयोग राशि


भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले के ग्राम पंचायत बाफना निवासी सचिव के निधन पर जिला सचिव संघ द्वारा 50,000 रूपये की सहयोग राशि प्रदाय की गई। स्वर्गीय बालसू राम यादव कोंडागांव जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलझर में पदस्थ थे। जिनकी कुछ दिन पूर्व निधन हो गया । उनके दशगात्र कार्यक्रम में पूरे संघ के सचिव पहुचे और उनके परिजनों को सहयोग राशि प्रदाय किया गया । इस दौरान सचिव संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार नेताम सहित सभी ब्लॉक के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे ।

Express MPCG