यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
*शहर के बीच डढ़िया तालाब से जलकुंभी निकालने का अभियान छठवें दिन में प्रवेश कर गया है इस तालाब के पानी का उपयोग कई वार्ड वासी करते हैं नगर की महिला आईटीआई की छात्राएं, नगर सेनानी का दल और भूतपूर्व सैनिकों, स्वयं सेवी संगठन, नगर पालिका, शासन, प्रशासन के सहयोग से डढ़िया तालाब से जलकुंभी निकालने का कार्य जारी रहा…*
*कांकेर विधायक आशाराम नेताम एवं कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर
के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर जारी है। आज एडीएम, नगरपालिका अधिकारी, अरूण कौशिक, मोहन सेनापति, अविनाश नेगी, जयंत अठभैया, अनूप शर्मा एवं नगर के नागरिकगणों ने सेवाएं प्रदान की।*
*यह अभियान तालाब को जलकुंभी से मुक्त कराने तक लगातार जारी रहेगा, नगरवासियों से श्रमदान की अपेक्षा है।*
🪞🪞🪞🪞🪞🪞🪞🪞🪞
