प्राथमिक शाला मड़ानार में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

फागु यादव

कोंडागांव जिले के उत्कृष्ट विद्यालय शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला मड़ानार में शाला प्रवेश उत्सव *मेरे बगिया के फूल* कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षक शिवचरण साहू ने नवप्रवेशी बच्चों को पुष्पमाला,रोली कुमकुम लगाकर,चरणवंदन *बाल देवो भव* के साथ स्वागत किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों के बीच बाल केंद्रित मैत्रीपूर्ण पारिवारिक परिवेश के साथ शिक्षा के प्रति पलकों और बच्चों को प्रतित करना रहा है बच्चों के हाथों केक कटवाकर उत्साह पूर्वक बगिया के नए फूल के तहत संस्था प्रमुख पी एल नाग ने बच्चों के संग पौधारोपण किया गया इस अवसर पर जलन पटेल प्रधान अध्यापक, प्राथमिक संस्था की शिक्षिका आरती बेर, रंजीता तिग्गा, ललिता समरथ, नमिता पाणिग्रही, शिक्षक हरिलाल नाग, स्वदीप नेताम और एस एम सी अध्यक्ष के साथ पालकगण उपस्थित रहें

Express MPCG