बेलोतीपारा के बच्चों को मिला वेलकम पार्टी

 फागु यादव

कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक एवं कोंडागांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज दुबे के मार्गदर्शन में शासकीय विद्यालय बेलोतीपारा मसोरा में अध्ययनरत बच्चों को वेलकम पार्टी (नेवता भोजन) की व्यवस्था गांव के शिक्षाविद, सेवानिवृत शिक्षक सोहांगुराम मरकाम और उनके पुत्र एवं पुत्रवधु परमिला अशोक मरकाम शिक्षक द्वारा शाला में अध्ययनरत सभी 29 बच्चों के लिए पौस्टिक भोजन के साथ खीर, पुड़ी और जलेबी की व्यवस्था कर सपरिवार उपस्थित होकर भोजन परोसा गया। वही सोहांगुराम मरकाम द्वारा उपस्थित पालक तिलक यादव, धरसू मरकाम, रमिला बघेल और बैसाखिन के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। शाला प्रवेश उत्सव में संस्था की प्रधान पाठिका हीना साहू द्वारा बच्चों का गुलाल चंदन की तिलक और फूलमाला पहनाकर स्वागत और निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश प्रदान किया गया। मिडिल हेडमिस्ट्रेस श्रीमती सुनीता मरकाम के हाथों सक्रिय पालक मेहतुराम नाग और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनीता मरकाम का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मसोरा संकुल समन्वयक आर एल मरकाम, शिक्षिका विद्यारानी नायक, श्रीमती सुषमा कुंवर, रंजना चंदेल, नीतू वर्मा, वर्षा शर्मा, शिक्षक वेदप्रकाश वर्मा, ग्रामीण पालक सुमित्रा, लक्ष्मी, मोनिका, तेजेश्वरी, राधिका नाग राजेश और जगदीश का विशेष सहभागिता रही।

Express MPCG