*उप डाकपाल शत्रुघन निषाद का स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव। उप डाकघर कोंडागांवगांव में पदस्थ पोस्ट मास्टर शत्रुघन निषाद का स्थानांतरण भानु प्रतापपुर होने पर 27 जून गुरुवार को कोंडागांव उप डाकघर परिसर में डाकघर के कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई इस मौके पर उन्हें शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने बारी-बारी से उनके कार्यकाल, कुशल व्यवहार व कार्य शैली की प्रशंसा की गई। वे जुलाई 2022 से पर्यंत तक उपडाकपाल के रूप में पदस्थ रहे। इस मौके पर डाक सहायक दयाराम ध्रुव ने कहा स्थानांतरण एक प्रशासनिक प्रक्रिया है एक अवधि पश्चात स्थानांतरित होना ही रहता है परंतु निषाद सर का कमी महसूस होगा। विदाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप संभागीय निरीक्षक सुभाष भुआर्य, देवेंद्र प्रसाद तिवारी उप डाकपाल कोंडागांव नाका, प्रीतम गुप्ता शाखा प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, अजय कुमार पांडे उपडाकपाल कोंडागांव, दयाराम ध्रुव डाक सहायक, नईम खान, डिकेश मिर्झा, बालमुकुंदी बंजारे, संदीप राव, हरेंद्र यादव, कवित्त ठाकुर, उमेश नाग, देव कुमार कौशल, सूर्य प्रसाद दीवान, बीआर बघेल, महेंद्र जैन, डाक अभिकर्ता राजीव रंजन गुप्ता, संतोष साहू, पोस्टमेन भूपेंद्र महिलागे, गीतेश राव, देवेंद्र ठाकुर, चिरंजीव पोयाम, राधे नाग, विदोस दीवान, इमरान खान, भारत साहू, बुधराम साहू, अंजलि बर्मन, सायत नेताम, चमन नेताम सहित समस्त डाकघर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Express MPCG