यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव। विकासखंड कोंडागांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला सोनाबाल में 26 जून बुधवार को संयुक्त रूप से शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर व गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया गया तथा इस मौके पर नवप्रवेशी बच्चों को निशुल्क पुस्तक तथा गणवेश वितरण किया गया। प्रवेश उत्सव के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार नेवता भोज भी किया गया जिसमें छात्र छात्रायें, शिक्षकगण सहित पालकगण ने नेवता भोज किया। इस अवसर पर छात्रों पालक व ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। अपने उदबोधन में सभी वक्ताओं ने छात्रों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि जीवन में शिक्षा का स्थान सबसे उपर है, शिक्षा जीवन में एक नया उजाला लेकर आती है। आयोजन में मुख्य रूप से संकुल प्राचार्य यजेन्द्र मांझी, संकुल समन्वयक हेमदत्तेश्वर पटेल, पुरुषोत्तम दीक्षित, सुरेश चंद्रवंशी, धनराज धनेशकर, ईश्वरी कौमार्य, पूनम ठाकुर, श्वेता साहू, लक्ष्मी मिर्झा, रेणुका नाग, एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धनेश्वर ठाकुर तथा पालकगण समस्त स्थानीय जनप्रतिनिधि महिला स्वसहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
