भानुप्रतापपुर
ब्यूरो रिपोर्ट
25 जून 2024 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय (राजस्व) भानुप्रतापपुर के सभा कक्ष वर्तमान में भारतीय न्याय संहिता-2023 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 का कानून जो आगामी 01 जुलाई 2024 से संपूर्ण भारत में लागू होने से उक्त कानून के क्रियान्वयन के पालन में आम नागरिकों को जागरूक करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर इन्दिरा कल्याण ऐलिसेला (IPS) के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भानुप्रतापपुर प्रशांत कुमार सिह पैकरा के मार्गदर्शन पर लोक अभियोजन अधिकारी भानुप्रतापपुर रश्मि नंदा, थाना प्रभारी निरीक्षक अमित पद्मशाली, उपनिरीक्षक उर्मिला साहू के नगर के समानीय गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनंत गोपाल कोठारी, पूर्व पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर गावड़े, पार्षद नरेन्द्र कुलदीप, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरोत्तम चौहान एवं अधिवक्ता चन्द्र कुमार कटझरे, राजेश तिवारी एवं अन्य नागरिकों को भारतीय न्याय संहिता-2023, एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 का कानून जो आगामी 01 जुलाई 2024 से संपूर्ण भारत में लागू होने से कानून संबंधी जानकारी अधिकारियों के द्वारा दिया गया, आगामी 01 जुलाई 2024 से संपूर्ण भारत में लागू होने से उक्त कानून के क्रियान्वयन के पालन में आम नागरिकों को जागरूक किया
गया है।
