यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर इंदिरा कल्याण ऐलिसेला के निर्देशन में आज दिनांक 26.06.2024 को पीजी काॅलेज कांकेर में नवीन कानून के संबध में अध्यापक एवं छात्र – छात्राओं को जानकारी दिया गया एवं अन्य लोगों को भी नया कानून के बारे जानकारी देने कहा गया एवं नये कानूनों के निम्नलिखित उदेशयों के बारे मे बताया गया जिसमें औपनिवेशिक कानूनों मे बदलाव , नागरिक केन्द्रित एवं कल्याणकारी अवधारणा, प्राथमिकता का निर्धारण, महिला सुरक्षा एवं न्याय ,आतंकवाद, संगठित अपराध एवं भारत की संप्रभुता,एकता एवं अखण्डता के विरूध अपराध पीड़िता केन्द्रिय कानूनी प्रावधान, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक, डिजीटल एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के प्रावधान, न्यायालयीन प्रक्रिया से संबंधित प्रावधान, E-FIR और 0-FIR के बारे में भी बताया गया इस दौरान श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्रीमती डाॅ. सरला अतराम प्राचार्या पी.जी. कालेज कांकेर, मोहसीन खान अनु.अधि. कांकेर, अविनाष ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी, मनीष नागर थाना प्रभारी, लक्ष्मी नारायण नामदेव उप निरीक्षक थाना कांकेर, छत्रपाल सिंह अधिवक्ता कांकेर एवं कालेज के अन्य प्रोफेसर भी उपस्थित रहे।
