फागु यादव
कोंडागांव
कोंडागांव शिक्षा विभाग द्वारा आज 26 जून को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जामकोट पारा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी शामिल हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी वाय अक्षय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण सामिल हुए। विधायक लता उसेंडी ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करने के साथ ही कॉपी किताब देकर एवं मुंह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया। इस अवसर पर बच्चों ने एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में विधायक, कलेक्टर, एसपी एवम जिला पंचायत अध्यक्ष एवम अन्य जन प्रतिनिधियों के द्वारा पौधारोपण भी किया गया है। वही इस अवसर पर सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9वीं कक्षा की छात्राओं को विधायक लता उसेंडी के द्वारा साइकिल का वितरण किया गया। आपको बता दे शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे।
