*सेना के जवान अजय गोटी को दी गई श्रद्धांजलि ।।*

रिपुदमन सिंह बैस

उत्तराखंड में अपनी ड्यूटी के दौरान वीर गति को प्राप्त हुए ग्राम गोटी टोला के जवान अजय गोटी जी का पार्थिव शरीर मंगलवार को चारामा लाया गया । जिनके अंतिम दर्शन करने पुलिस थाना परिषर में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा । अंतिम यात्रा के पहले यहां के नागरिक, समाज सेवी, पत्रकार बन्धु सहित सेना के भूतपूर्व सैनिक बड़ी संख्या में पहुंचकर भारत माता की जयकारों के साथ भारत के इस सपूत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धान्जली अर्पित की । उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल सवार अपने हाँथों में तिरंगा लिए शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाते रहे । जिसके बाद जवान का शव उनके गृहग्राम ले जाया गया । जहां पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया ।