चौगेल ग्राम पंचायत हनुमान मंदिर में किया गया पूजा अर्चना भक्तों को बाटा गया महाप्रसादी

 

@अभिषेक सिंह ठाकुर

भानुप्रतापपुर. ग्राम पंचायत चौगेल के मेन रोड में स्थित हनुमान मंदिर में आज 31 जनवरी दिन मंगलवार को महाप्रसाद का वितरण किया गया ज्ञात हो कि प्रत्येक मंगलवार को “मोड़ वाले हनुमान मंदिर” में मंगलवार को भक्तजन उपस्थित होकर पूजा अर्चना कर महाप्रसाद का वितरण करते है, जिसमें बड़ी संख्या में आने जाने वाले श्रद्धालु भक्तगण हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं, प्रसादी की व्यवस्था शिवनाथ जैन, राजीव श्रीवास, संजय नेताम डीगेश, खापर्डे द्वारा किया जाता है साथ ही सुखविंदर सिंह धुन्ने, नरोत्तम सिंह चौहान, सतीश श्रीवास्तव,जगदीप जी एवं बड़ी संख्या में बच्चे- युवा- महिला पुरुष उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करते हैं ।।