नगरनार पुलिस ने पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब, बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

आर एस भटनागर

जगदलपुर। नगरनार पुलिस ने बाइक सवारों से 8160 रूपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। बताया जाता है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक बाइक क्रमांक सीजी 17 केडब्ल्यू 3291 में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर गाड़ियों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इसी बीच बाइक सवार जगदलपुर के इतवारी बाजार निवासी मनोरो नाग 27 वर्ष व मोनू नाग 19 वर्ष को पुलिस ने पकड़ लिया।

आरोपियों के कब्जे से 24 नग बडवाईजर कैन बियर, 36 नग हंटर प्लैटिना स्ट्रांग बियर, कुल 60 नग बियर, 30 लीटर व बाइक जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में नगरनार टीआई टामेश्वर चौहान, एएसआई सतीश यादव, प्रधान आरक्षक धरम कश्यप शामिल थे।