विनोद जैन
बालोद नगर पालिका अंतर्गत पुराना बस स्टैंड चंडी मंदिर के सामने मुख्य नल पाइप का नोजल मुख्यमार्ग के किनारे लगभग 1 फिट ऊपर निकला हुआ है जिसके चलते आये दिन चार पहिया एवं दो पहिया वाहन चालक अपनी गाड़ियों को किनारे से निकालने के चक्कर मे दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं आसपास के लोगो ने बताया कि अभी तक बहुत से चार पहिया वाहनों का टायर इस पर चलने से फट चुका है वहीं कई बार दो पहिया वाहन चालक इससे टकराकर गिर चुके हैं चार पहिया वाहन चालक रोमन लाल मांडले ने बताया कि दो माह पहले उनकी गाड़ी का भी टायर फट चुका है जिसकी शिकायत उन्होंने मौखिक रूप से पालिका कर्मचारियों को की थी मगर अब तक इस समस्या का निदान नही किया गया है वहीं पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ के सदस्य प्रेम साहू ने बताया कि बहुत दिनों से इस पर एक सीमेंट पाइप लगाया गया था जिससे दुर्घटना नही हो रही थी असमाजिक तत्त्वों द्वारा इस पाइप को निकालकर फेंक दिया है जिसके बाद से आये दिन कोई ना कोई इससे टकराकर दुर्घटना घटित हो रही है वही इस नोजल के पास ही बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है कोई यदि उस पर जा टकराय तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है किसी के जानमाल का नुकसान भी हो सकता है पालिका प्रशासन समय रहते इसका सुध नही ली तो व्यापारी संघ इसकी शिकायत अब कलेक्टर जनदर्शन में करने का मन बना रहे हैं
