आर एस भटनागर
जेसीआई क्लब के 17वे शपथ ग्रहण समारोह संध्या शहर के गणपति रिजॉर्ट में आयोजित की गई । जे.सी.आई क्लब जिनकी संस्था पूरे विश्व में फैली हुई है एवं भारत के अनेकों शहर में उनकी संस्था संचालित होती रहती है यह संस्था वर्ल्ड, नेशनल ,लोकल ,जॉन ऑर्गनाइजेशन के रूप में चलती है इस संस्था द्वारा समय-समय पर समाज के उत्थान एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता प्रदान करते आ रही है इसके शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के समाजसेवी एवं व्यवसायिक श्याम सोमानी शामिल हुए । सबसे पहले क्लब के नए अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई साथ ही साथ इसकी गवर्निंग बॉडी के सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष आकाश चांडक ,सचिव सुमित पारेख, चैप्टर इंचार्ज विपिन मालवीय, चैप्टर गाइड राहुल पारेख ,उपाध्यक्ष अमरदीप सोढ़ी ,उपाध्यक्ष ग्रोथ प्रतीक चिखलीकर ,उपाध्यक्ष ट्रेनिंग मनीष ईनाणी, रवि चांडक एवम गौरव डोडिया , कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला क्लब पीआरओ नितेश चौहान को बनाया गया। जेसीआई जगदलपुर सिटी जगदलपुर में 2009 से संचालित है जे.सी.आई क्लब द्वारा विभिन्न सामाजिक ,व्यवसायिक ट्रेनिंग ,समाज हित के लिए समय-समय पर कार्यक्रम का आयोजन करती है शपथ ग्रहण समारोह में जेसीआई क्लब के जॉन के वाइस प्रेसिडेंट करण गुप्ता भी मौजूद थे साथ ही साथ शहर के गणमान्य नागरिक संस्था के सदस्य भी मौजूद थे।
