दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओ को मिली दिव्यांग रथ की सुविधा

मनीराम सिन्हा

नरहरपुर. लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दौरान शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान दिवस के दिन दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं की मांग पर मतदान दिवस को उनके आवास स्थल से मतदान केंद्र तक पहुंचाने व मतदान पश्चात वापस घर तक पहुंचाने के लिए निशुल्क वाहन उपलब्ध कराया

उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया जिले के तीनों विधानसभा में 706 दिव्यांग और 421 वरिष्ठ मतदाताओं सहित 1527 मतदाताओं को दिव्यांग रथ की सुविधा मिली। इनमें कांकेर में 255, भानुप्रतापपुर में 60, चारामा में 312, अंतागढ़ में 60, कोयलीबेडा में 210, नरहरपुर में 273 और दुर्गुकोंदल में 208 मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार नगर पालिका कांकेर में 16. नगर पंचायत चारामा में 33, नगर पंचायत नरहरपुर में 38, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में 18, नगर पंचायत अंतागढ़ में 16 और नगर पंचायत पखांजूर में 28 मतदाताओं को दिव्यांग रथ की सुविधा का लाभ मिला। जिसमें कांकेर जिले के जनपद पंचायत सर्व दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक 80+ रथ की सुविधा 1527 लाभ मिला।