दीपक विश्वकर्मा

नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय नव ज्योति अकादमी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उच्च न्यायालय के निर्देश पर नशा जागरूकता का कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय मानपुर के मजिस्ट्रेट अपूर्व महरोत्रा के उपस्थित में आयोजित किया गया श्री महरोत्रा ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की नशा मुक्ति जागरूकता अभियान सिर्फ एक अभियान नही हमे ईश्वर ने ये जीवन स्वस्थ्य रहने के लिए दिया है अच्छा और स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए हमे नशा से दूर रहना होगा नशा हमारे मूल्यवान जीवन को नष्ट कर देता है जो भी नशा करते है उनके जीवन में कभी भी स्थिरता नही आती हमारे पास न्यायालय में नशे के कारण घर परिवार मे हो रहे झगड़ो के प्रकरण रोज आते है हम देखते है की नशे से कैसे परिवार में लड़ाई झगड़ा और दुरिया उत्पन्न होती है आप लोग अभी यूथ है इस देश का भविष्य है श्री महरोत्रा ने सभी बच्चो एवम वहा उपस्थित सभी लोगो को नशा से दूर रहने का सकल्प दिलाया कार्यक्रम को मानपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल पटेल पूर्व अध्यक्ष कुशलेंद तिवारी अधिवक्ता संघ के सचिव अनिरुद्ध मिश्रा एवं अधिवक्ता सुनील तिवारी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन नव ज्योति अकादमी विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र तिवारी जी ने किया कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख अयोध्या प्रसाद तिवारी के सहित समस्त स्कूल स्टाफ एवं थाना मानपुर से ए एस आई राम सिंह एवम स्टॉप और विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
