चुनाव मतदान में भी मानवता की भावना सर्वोपरि

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर शहर के राजा पारा वार्ड में पूर्व पार्षद तथा समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी ने अपने साथियों तथा वार्ड वासियों सहित मोहल्ले के दिव्यांग तथा बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में व्हीलचेयर आदि माध्यमों से बहुत मदद की और उनकी मतदान की इच्छा को पूर्ण किया। इसमें किसी भी जाति, धर्म, वर्ग अथवा पार्टी की भावना से ऊपर रहकर अजय पप्पू मोटवानी और उनके साथियों ने दिनभर कार्य किया है, जिसकी नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।