विनोद जैन
बालोद जिले के गुरुर विकासखण्ड के मतदान केंद्र क्रमांक 248 सोरर में एक ही परिवार के तीन पीढ़ी के मतदाताओं ने अपने मताधिकर का प्रयोग किया। इसके अंतर्गत 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला खोरबाहरिन बाई ने अपनी 52 वर्षीय बहु दुलारी बाई एंव उनकी पुत्र वधु तथा अपनी नाती की धर्म पत्नी 24 वर्षीय रोशनी पटेल के साथ मतदान केंद्र में पहुचकर अपने मताधिकर का प्रयोग किया। एक ही परिवार के तीन पीढ़ी की महिलाओं ने एक साथ मतदान करके बहुत ही प्रशन्नचित नजर आ रहे थे।
