फरसगांव में आई०टी०बी०पी० की 29वीं वाहिनी द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का किया 
भरत भारद्वाज ✍️
कोंडागांव – नक्सल प्रभावित जिला कोण्डागांव तथा नारायणपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ अंचल के जरूरतमंद लोगों की मदद तथा हर संभव सहायता भी करते रहे हैं।
इसी क्रम में समर बहादुर सिंह सेनानी 29वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में नीरज सिंह उप सेनानी तथा ज्ञान प्रकाश, सहायक सेनानी द्वारा “स” समवाय 29 वीं वाहिनी फरसगांव में 30 जनवरी सोमवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को रेडियो सेट, साड़ी, कम्बल, टी-शर्ट, चप्पल आदि सामान का वितरण किया गया जिसमें एड़गपाल, कोडोली, गोगला, गोटाबेनुर तथा हिकोनार के 300 ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया तथा फरसगांव स्कूल के छात्रों को लेखन सामग्री वितरीत की गई।
साथ ही मेडिकल कैम्प लगाकर उपस्थित सभी ग्रामीणों का चेक अप कर दवाईयाँ वितरित की गई ।
इस कार्यक्रम में नीरज सिंह, उप सेनानी 29वीं वाहिनी द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया गया कि भा०ति०सी०पु० इस क्षेत्र में आप सबकी सेवा व सुरक्षा के लिये तैनात है। किसी भी ग्रामीण की कोई समस्या होती है तो हमसे मिल सकते हैं। भा०ति०सी०पुलिस बल हमेशा आप लोगों की सेवा के लिये तत्पर है ग्रामीणों को वाहिनी द्वारा छात्रों एवं युवाओं के लिए चलाए जा रहे भर्ती परीक्षा में निशुल्क कोचिंग के बारे में बताते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। सेनानी 29वीं वाहिनी द्वारा कार्यक्रम को शामिल होने व इसे सफल बनाने के लिये सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर 29वीं वाहिनी “स” समवाय श्री नीरज सिंह, उप सेनानी (ऑप्स) ज्ञान प्रकाश, (सहायक सेनानी), थाना प्रभारी, स्थानीय गांव सरपंच महिला मंडल सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व स्थानीय स्कूल के बच्चे एवं अध्यापकगण भी मौजूद थे।
