*विकासखंड नरहरपुर में स्वीप मैराथन का हुआ आयोजन*।

मनिराम सिन्हा

नरहरपुर. 12 अप्रैल 2024 आगामी लोकसभा निर्वाचन में प्रत्येक मतदाता को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने “दौड़ लगायेगा कांकेर,मतदान करेगा कांकेर”के थीम पर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह,स्वीप जिला नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल,जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल,जिला निर्वाचन प्रभारी अशोक मार्बल,रिटर्निंग अधिकारी आस्था राजपूत के निर्देशानुसार विकासखंड नरहरपुर थाना चौक के पास प्रातः 7 बजे से “दौड़ लगाएगा नरहरपुर ,मतदान करेगा नरहरपुर”थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कीर्ति कुमार साहू ,सहायक खंड शिक्षा क्षमा सोनेल ,संकुल समन्वयक लेखन साहू, रामसाय नेताम, राजेन्द्र कुंजाम, चंद्रहास यादव, धनंजय पोया, तेजेन्द्र यदु, मोतिन मण्डावी,संतु राम शोरी, उपेंद्र ध्रुव, शिक्षको,स्वास्थ विभाग, पुलिस विभाग,शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों,मैराथन प्रतिभागियों,विद्यार्थियों को सर्वप्रथम मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई।इसके पश्चात मैराथन दौड़ में 10 महिला अर्थात बालिका वर्ग के 10 प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर एवं पुरुष वर्ग से 10 प्रतिभागियों के लिए 10 किलोमीटर थाना चौक से चारामा मार्ग में प्रतिभागियों ने रिमझिम बारिश में दौड़े।इस अवसर पर कीर्ति कुमार साहू ने कहा कि मैराथन दौड़ सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, स्‍वीप के तहत किया गया।यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। एबीईओ क्षमा सोनेल ने भी संबोधित कर प्रतिभागियों के उत्साह व देश की एकता व अखंडता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। दौड़ में बालिका वर्ग से प्रथम तनुजा मण्डावी,द्वितीय रेखा शोरी,तृतीय दीपिका कुंजाम,चतुर्थ प्रियंका शोरी,,पंचम खेमिन नेताम, साधना दुग्गा, किरण मरकाम, जानकी नेताम, मंजू कुरेटी, उषा नेताम, एवम पुरुष वर्ग में प्रथम चंपेश मरकाम,,द्वितीय उत्तम मण्डावी,तृतीय भुनेश्वर नेताम,चतुर्थ प्रशांत,पंचम सिद्धार्थ , योगेंद्र,गौरव कुमार मण्डावी, आरिफ कोड़ोपी, नितेश्वर मण्डावी, राहुल कोड़ोपी ने प्रथम दस में अपना स्थान बनाया।जिनमे से प्रथम पांच को पुरस्कार से सम्मानित किया गया व अन्य समस्त प्रतिभागियों एवम समस्त सहयोगियों को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।