रिपुदमन सिंह बैस

भानुप्रतापपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार और नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल एवं एसडीएम और एआरओ सुश्री आस्था राजपूत के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की मुहिम स्वीप कार्यक्रम के तहत् पूरे कांकेर जिले में मैराथन दौड का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भानुप्र्रतापपुर विधानसभा के भानुप्रतापपुर दुर्गुकोंदल और चारामा विकासखण्ड मुख्यालय में भी 12 अप्रैल को प्रातः 7 बजे मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । इसमें नगरवासी और आम मतदाता के साथ साथ बडी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ स्कूल कालेज आईटीआई के बच्चों ने भाग लिया। आज भानुप्रतापपुर के मेन चौक में यह मैराथन प्रारंभ हुआ जो नगर के विभिन्न वार्डो मुख्य मार्गो से होकर समाप्त हुआ । आज सभी ने मैराथन दौड के साथ साथ 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए शपथ भी लिया। साथ ही साथ रास्ते में नारों के साथ दौड लगाया। जिला प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधि के अंतर्गत लगातार अनेक कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं जिसमें स्वीप सहेली , बिटिया आग्रह टोली, बाईक रैली , के माध्यम से आम मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी तरह आज चारामा में भी बडी संख्या में लोगो ने मैराथन में भाग लिया और मतदान की शपथ ली। चारामा में कोरर चौक से प्रारंभ किया गया और मैराथन में दौड लगाकर आम नागरिकों में जागरूकता का संदेश दिया। आज विधानसभा के दुर्गुकोंदल विकासखण्ड में भी उन्मुक्त खेल मैदान में मैराथन दौड का आयोजन किया गया। भानुप्रतापपुर विधानसभा में तीन तहसील जिसमें भानुप्रतापपुर में 99 ,चारामा में 105 एवं दुर्गुकोंदल में 62 मतदान केंद्र है। आने वाले 26 अप्रैल को द्वितीय चरण में कांकेर लोकसभा में मतदान होना है। मतदान प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होना है। आज के मैराथन दौड के माध्यम से सभी मतदाताओं से आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया गया। आज के मैराथन दौड में तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा,कृष्णा पाटले,उमाकांत जायसवाल,बीईओ सदे सिंह कोमरे, केशव साहू, एस.पी.कोसरे, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर टिकेश ठाकुर,के.आर.सिन्हा,निर्वाचन प्रभारी अशोक ठाकुर, प्राचार्य पी.आर.भारद्वाज, मास्टर ट्रेनर नुमेश सोनी,निरंकार श्रीवास्तव,मनोज चौहान, पारस उसेण्डी,मनीष गौतम, संजय वस्त्रकार, विजय राय , के साथ साथ सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी और छात्र छात्रायें सम्मिलत हुए।
