मनिराम सिन्हा

नरहरपुर. लोकसभा चुनाव को लेकर अब नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। सभी अपने प्रत्याशियों के जीत के लिए लगातार दौरा कर रहे है। इसी कड़ी में कल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण सॉव कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के चुनावी प्रचार प्रसार हेतु नरहरपुर भाजपा मंडल के ग्राम उमरादाह में आमसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग कांकेर विधायक आशाराम नेताम, प्रदेश एवं जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे
