*मोहम्मद भाई को जन- सहयोग समाजसेवी संस्था की श्रद्धांजलि*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । समाजसेवी संस्था जन सहयोग द्वारा आज काँकेर के लोकप्रिय व्यवसायी , प्रतिष्ठित नागरिक मोहम्मद भाई किराना मर्चेंट को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि कल रात्रि शासकीय कोमल देव अस्पताल में जन सहयोग की टीम के साथ मरीजों की सेवा करते समय मोहम्मद भाई से आखिरी मुलाकात और बातचीत हुई थी सुबह उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन दुर्भाग्य वश सुबह उनके इंतकाल की खबर आ गई जिससे कांकेर शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई उनके अनेक मित्रों ने दुखद समाचार सुनते ही ईद उल फितर का त्यौहार नहीं मनाते हुए उन की आत्मा की शांति हेतु अपने अपने धर्म के अनुसार प्रार्थना की। स्वर्गीय मोहम्मद भाई विगत 50 वर्षों से कांकेर शहर में किराना व्यवसाय कर रहे थे, अत्यंत हँसमुख, मिलनसार तथा गरीबों के मददगार थे। उनके आकस्मिक निधन से सारा शहर शोकसंतप्त है।