फरसगांव में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व, मस्जिद मे नमाज अदा कर निकाली गई ईद का धार्मिक जुलूस

भरत भारद्वाज

फरसगांव – देश भर में आज गुरुवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वही फरसगांव नगर में भी मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में होने वाले नमाज के लिए सुबह घरों से निकले,मस्जिद में नमाज अदा होने के बाद मुस्लिम जन ने एक दूसरे को ईद पर्व की मुबारकबाद दी ।मस्जिद से ईदगाह तक ईद का धार्मिक जूलूस निकाला गया। यह ईद का धार्मिक जुलूस मस्जिद से प्रारंभ कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए ईदगाह तक निकाली गई। जहा विशेष नमाज अदा की गई । इस दौरान नगर व क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे ।