दंतेवाड़ा
बिप्लव मल्लिक
दंतेवाड़ा किरंदुल – नगर परिवार की सुख शांति समृद्धि एवं मंगलमय जीवन तथा सामाजिक समरसता की दृष्टि से चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन मंगलवार को नगर परिवार की आस्था श्रद्धा का प्रमुख देवस्थल श्री राघव मंदिर किरंदुल में बैलाडीला देव स्थान समिति के तत्वावधान में बी आई ओ एम परियोजना काम्प्लेक्स के सम्माननीय मुख्य महाप्रबंधक पद्मनाभ नाईक सपत्नीक , मुख्य महाप्रबंधक वर्कर्स कृष्णा आहुजा , एम उत्पादन राजा कुमार , सपत्नीक एम विघुत सुब्रमण्यम साहब सपत्नीक ,उप महाप्रबंधक कार्मिक बी के माधव जी सपत्नीक ,उप महाप्रबंधक सिविल श्री रामनाथ साहब सपत्नीक,किरंदुल थाना प्रभारी प्रहलाद साहू , एवं परियोजना के उच्चाधिकारी , सम्माननीय प्राचार्य, तथा किरंदुल के विभिन्न सामाजिक , धार्मिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के सम्माननीय मुखिया, पत्रकार , गणमान्यजन ,नगर परिवार की गरिमामय उपस्थिति में जगत जननी आदि शक्ति भवानी मां दुर्गा ,मां काली की विशेष पूजा अर्चना के साथ माता रानी के चरणों में नगर परिवार द्वारा समर्पित मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना, प्रज्वलित, आरती , भोग प्रसाद वितरण किया गया ।
इस पावन अवसर पर प्रतिदिन विशेष पूजा अर्चना, चण्डी पाठ, हवन , आरती, भजन संध्या, भोग प्रसाद वितरण होगा और दुर्गा नवमी दिनांक 17-4-2024 को दुर्गा नवमी हवन, सामुहिक कन्या भोज , प्रसाद वितरण, कलश विसर्जन किया जायेगा।
नगर परिवार को उपरोक्त धार्मिक अध्यात्मिक अनुष्ठान में आयोजन समिति सादर आमंत्रित करती है ।
