रिपुदमन सिंह बैस

भानुप्रतापपुर ।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार भानुप्रतापपुर की एसडीएम और एआरओ सुश्री आस्था राजपूत के मार्गदर्शन में आज भानुप्रतापपुर के जनपद सभा कक्ष में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए संग्रहण वितरण के लिए नियुक्त सभी प्रभारी अधिकारियों कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ ।आज के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भानुप्रतापपुर विधानसभा आस्था राजपूत ने कहा की संग्रहण वितरण एक महत्वपूर्ण जवाबदारी है आप सभी पूर्ण लगन और निष्ठा के साथ इसे पूर्ण करेंगे। उन्होंने बताया कि संग्रहण वितरण केंद्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नथिया नवागांव कांकेर को बनाया गया है। मतदान दलों को सामग्री 25 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे से किया जाएगा अतः सभी काउंटर के प्रभारी और सहायक 25 अप्रैल को प्रातः 6:30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थिति दें। इसके साथ ही उन्होंने संग्रहण दिवस 26 अप्रैल को मतदान उपरांत सभी दलों से सामग्री लेनी है अतः सभी अधिकारी कर्मचारी 26 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे तक उपस्थित हो जाए ।आज के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर टिकेश्वर सिंह ठाकुर ने सभी प्रभारी एवं सहायकों को वितरण के समय पीठासीन अधिकारी की चेक लिस्ट का मिलन एवं जो प्रपत्र उनको दिए जाएंगे उनकी बारीकी से जांच कर सामग्री देने के बाद संबंधित पीठासीन अधिकारी से हस्ताक्षर लेकर काउंटर में जमा करे।साथ ही साथ सामग्री संग्रहण के समय अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि मतदान दल मतदान करने के उपरांत जब सामान जमा करेंगे तो संग्रहण पावती दो प्रकार की बनाई गई है । एक में ईवीएम और पीठासीन की डायरी और मत पत्रलेखा से संबंधित जानकारी है ।तथा संग्रहण पावती दो में विभिन्न प्रकार के प्रपत्र एवं अन्य सामग्री का संग्रहण किया जाना है ।उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत एवं आयोग को भेजे जाने वाले प्रपत्रों की प्रविष्टि के लिए अलग से काउंटर नंबर 20 बनाया गया है ।यह सारी जानकारी 20 नंबर काउंटर में जमा होंगे । इसी तरह एक नया काउंटर 19 बनाया गया है जिसमे सेक्टर अधिकारी को प्रदत्त ईवीएम और मॉकपोल के दौरान बदले ईवीएम को जमा करेंगे।लोकसभा चुनाव के लिए कुल 266 मतदान केंद्र हैं जिनको 31 सेक्टर में बांटा गया है। इन 266 मतदान केदो के लिए 18 काउंटर बनाए गए हैं जिसके माध्यम से सामग्री का वितरण और संग्रहण किया जाएगा ।आज के प्रशिक्षण में तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेंद्र उर्वशा ,बीईओ एस. एस. कोमरे,निर्वाचन प्रभारी अशोक ठाकुर ,मास्टर ट्रेनर निरंकार श्रीवास्तव, नुमेश सोनी,प्रदीप सेन,संजय वस्त्रकार, केजुराम सिन्हा स्वदेश शुक्ला, पेशी राम कुंजाम, मनीष गौतम के साथ-साथ संग्रहण वितरण के सभी प्रभारी सहायक उपस्थित थे।
