*NH-30 कुल्हाडगांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा ट्रक ने 407 माजदा वाहन को टक्कर मारकर स्कूटी सवार को कुचला स्कूटी और 407 वाहन चालक की मौके पर हुई मौत, ट्रक चालक ग्गम्भीर , 407 वाहन में सवार अन्य तीन मजदूर भी घायल*

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 कुल्हाड़गांव के पास सोमवार की रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच जगदलपुर की ओर से आ रही ट्रक ने पहले 407 माजदा वाहन को टक्कर मारी फिर माजदा के पीछे आ रहे स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया । इस हादसे में 407 माजदा वाहन चालक पश्चिम बोरगांव निवासी दीपक डे और स्कूटी चालक पश्चिम बोरगांव निवासी अजय पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रक चालक ट्रक में फंसा रहा,जिसे बड़ी मसक्कत के बाद ट्रक से निकाला गया। वही 407 माजदा वाहन में 3 अन्य मजदूर भी बैठे थे वह भी घायल हो गए। सूचना पर फरसगांव पुलिस तत्काल दुर्घटना स्थल पहुचकर सभी घायलो को 108 एम्बुलेश से उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल भिजवाया गया । हादसे में 407 वाहन में बैठे मिथुन मरकाम निवासी भुरकाभाटा, शैलेन्द्र नेताम निवासी जुगानीकलार, संजू मरकाम निवासी भुरकाभाटा और ट्रक चालक मंगल चक्रधारी निवासी हाटकचोरा जगदलपुर घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में लाया गया । घायल मंगल चक्रधारी, मिथुन मरकाम और शैलेन्द्र नेताम का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर किया गया है । पुलिस द्वारा 407 माजदा वाहन में फंसे चालक मृतक दीपक डे के शव को वाहन से बाहर निकाला गया, जिसे बाद दीपक डे और अजय पाल के शव को पोस्टमार्टम हेतु नगर के चीरघर में रखा गया है । पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है ।