भानुप्रतापपुर
रिपुदमन सिंह बैस
भानुप्रतापपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आये दिन क्षेत्र में विद्युत कटौती, लो -वोल्टेज, विद्युत प्रवाह में अनियमितता के संबंध में आज क्षेत्रीय विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने नगरवासियों, व्यापारियों, ग्रामीणों कृषकों को भीषण गर्मी में हो रही समस्या को लेकर आज कार्यकर्ता सहित भानुप्रतापपुर विद्युत विभाग पहुंच कर विज्ञापन सौंपा
बता दे की भानुप्रतापपुर व आसपास के क्षेत्र में बिजली की समस्या बहुत दयनीय हो गई है, 24 घंटे वोल्टेज नही रहती है, दिन में 2 से 3 घंटे लाइट विद्युत् कटौती होती है। व्यापारी अपना व्यापार नहीं कर पा रहे हैं, लो वोल्टेज से इलेक्ट्रॉनिक समान खराब हो रहे है। रात में भी लाइट घंटो बंद रहती हैं जिससे लोग गर्मी में नींद नही ले पा रहे है, गर्मी अधिक पड़ने से इसका सीधा असर लोगो की सेहत पर पड़ रहा है, विद्युत् कटौती से गृहणियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण समय पर कोई काम नहीं कर पा रहे है, जनता,व्यापारी, किसान,बिजली से जुड़े सभी काम में परेशानियां हो रही है। विद्युत विभाग लचर व्यवस्था से क्षेत्र के ग्रामीण व आमजन परेशान है, क्यूंकि बच्चों परीक्षाएँ प्रारंभ है वो प्रभावित हो रही खेत की फसळे सूखने की कगार पर है स्वास्थ्यगत समस्याओं से भी लोग पीड़ित हो रहे ,सारे क्षेत्र में विद्युतीय अवरोध से अव्यवस्था का आलम है।
