अम्बिकापुर के व्यक्ति को सोशल मीडिया में ऐप डाउनलोड कराने के बाद लाखों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया

जिलाअम्बिकापुर

 

एंकर —-अम्बिकापुर के व्यक्ति को सोशल मीडिया में ऐप डाउनलोड कराने के बाद लाखों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार गिरफ्तार करने में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ नग मोबाइल एक चेक बुक और एक एटीएम कार्ड बरामद कर लिया है,, दरअसल सरगुजा पुलिस के द्वारा आरोपियों की धर पकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन विश्वास चलाया जा रहा है जिसके तहत सरगुजा पुलिस को कई सफलताएं हाथ लगी है वही सरगुजा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत सोशल मीडिया में ऐप डाउनलोड करा कर 7 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, दरअसल पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाल थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाले प्रार्थी गुरभेज सिंह छाबड़ा ने 19 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कर बताया था की दिसंबर 2023 में उनके सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में एक ट्रेडिंग ग्रुप गोल्डन सच्स एक्वालिटि एसेस्ट मैनेजमेंट ग्रुप 356 में ज्वाइन किया गया था उक्त ग्रुप में आरोपियों द्वारा प्रलोभन देकर फर्जी ट्रेडिंग एप के बारे में अवगत कराया गया और जीएस आईएन ट्रेंडिंग फर्जी एप को डाउनलोड कराया गया आरोपियों द्वारा योजना बंद तरीके से पीड़ित को प्रलोभन देकर एप के कस्टमर सर्विस सेंटर द्वारा अलग-अलग बैंक के खाता नंबर देकर 7 लाख 35 हजार रुपए मांगे गए इसके साथ ही पीड़ित को प्रलोभन के नाम पर 10हजार से अधिक की राशि आहरित करने को दिया भी गया लेकिन इसके बाद पीड़ित द्वारा दुबारा राशि आहरित करने का प्रयास असफल होता रहा,जीसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई ,जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने विशेष टीम का गठन किया और साथ ही साइबर सेल की टीम आरोपियों की पतासाजी में जुट गई,वही सायबर सेल के अथक प्रयास के बाद पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम नागपुर महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई जहां से पुलिस ने ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले स्वप्निल ,राहुल और प्रचित को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर अंबिकापुर लेकर पहुंची जहां प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है वही मामले का खुलासा करते हुए जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया करते थे,जहां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस के द्वारा आगे की जांच भी की जा रही है जिसमें कई और लोगो के शामिल होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।