चाची के हत्यारे भतीजे को नौरोजाबाद पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार।

उमरिया जिला
नौरोजाबाद

दीपक विश्वकर्मा

– उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पठारी में 4 अप्रैल को रात लगभग 9 बजे लल्लूलाल कोल ने परिवारिक विवाद को लेकर अपनी चाची कलबतिया बाई के गर्दन में कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था।घटने की जानकारी लगते ही एस डी ओ पी एस सी बोहित नौरोजाबाद टी आई अरुणा दुवेदी एवं उनका स्टाफ मौके पर पहुचे थे और मृतिका को इलाज हेतु उमरिया ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते मे ही मृतिका ने दम तोड़ दिया था जिसके बाद आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला कायम कर
मामले को गंभीरता से लेते हुए नौरोजाबाद पुलिस ने आरोपी भतीजे लल्लूलाल कोल की सघन तलास करते हुए महज 24 घण्टो के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।