संजय गांधी ताप विद्युत गृह ने रचा कीर्तिमान मध्यप्रदेश के उमरिया जिला के पाली में स्थित म.प्र. शासन के उपक्रम संजय गाॅधी थर्मल पावर प्लांट ने दिनांक 06/04/2024 को स्थापित क्षमता 1340 मेगावाट के विरुद्ध 1257 मेगावाट (94%) का रिकॉर्ड उत्पादन किया गया।

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया….


संजय गांधी ताप विद्युत गृह के दक्ष एवं कुशल मुख्य अभियंता श्री एस के मालवीय ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी हैं।
श्री मालवीय ने बताया कि कुछ माह पूर्व इकाइयों के वार्षिक रखरखाव के पश्चात उत्पादन में वृद्धि हुई हैं एवं पिछले वित्तीय वर्ष में इकाई क्रमांक 2,3 एवं 4 ने सभी निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिए गए हैं । उन्होंने बताया हैं कि यह उपलब्धि शासन एवं कंपनी के प्रबंध संचालक माननीय श्री मनजीत सिंह की कुशल नीतियों एवं संजय गांधी ताप विद्युत गृह के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं लगन से कार्य करने का परिणाम हैं।
इस अवसर पर उन्होंने अपने सहयोगी अतिरिक्त मुख्य अभियंता, श्री जे. सी. जुनवाल , श्री एच. के. त्रिपाठी, श्री ए.डब्ल्यू. खान, श्री नाथन, श्री बिसाने एवं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की हैं ।