*भारतीय जन संघ से भाजपा का उदय हुआ भाजपा एक पार्टी नही विचारधारा है -पवन साहू*

विनोद जैन

बालोद भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज बालोद शहर मंडल द्वारा लोकसभा चुनाव कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुवात भारतमाता श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं भाजपा का झंडा रोहन कर किया गया कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने भाजपा के निर्माण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 9 लोगो ने मिलकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की भारतीय जनसंघ का धीरे धीरे वही जनसंघ भारतीय जनता पार्टी के रूप में उदय हुआ भाजपा सिर्फ एक पार्टी नही बल्कि विचारधारा है सरकार की योजनाओं का सभी हितग्राहियों को लाभ दिलाने पार्टी के कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों के घर तक जाना है पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने स्थापना दिवस पर अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं इस पार्टी को सींचने वाले कई लोगो की आहुति ने आज भाजपा को देश के सबसे बड़ी पार्टी बनाने का अवसर दिया है कई लोगो के खून पसीना से पार्टी खड़ी हुई है पार्टी से बड़ा कोई नही हो सकता उन्होंने आगे कहा कि हमे इस चुनाव में मोदी जी के संकल्प को पूरा करना है हर बूथ में हमे प्रचंड मतों से जितना है स्थापना दिवस के इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्त्व में लाभार्थी संपर्क किया गया इस अवसर पर जिला मंत्री शरद ठाकुर अमित चोपड़ा अम्बिका यादव शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी राजू पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए