*लोकसभा चुनाव में अपनी घोटाला संस्कृति का परिचय दे रही कांग्रेस – विद्याशरण तिवारी* = संदेशखाली की शर्मनाक घटना पर मुंह तक नहीं खोलने वाली कांग्रेस चुनावी मौसम में महिला न्याय का सब्जबाग दिखा रही

आर एस भटनागर

जगदलपुर।
विपक्षी दल विशेषकर कांग्रेस इन चुनावों में भी अपनी घोटाला संस्कृति का ही परिचय दे रही है। केरल में कांग्रेस वाम दलों के खिलाफ चुनाव में है, वही बिहार में वाम दलों के साथ चुनाव लड़ रही है। वायनाड की नामांकन रैली में न कांग्रेस के झंडे थे, न कांग्रेस की सहयोगी आल इंडिया मुस्लिम लीग के झंडे। कांग्रेस अपना अलग घोषणापत्र जारी कर रही, वहीँ उनके कट्टर सहयोगी दिल्ली के राम लीला मैदान में अलग घोषणा कर रहे हैं। कांग्रेस की केंद्रीय इकाई अलग घोषणा कर रही है और राज्य इकाई अलग। उक्ताशय के विचार भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर विधानसभा संयोजक विद्याशरण तिवारी ने व्यक्त किये।

श्री तिवारी ने कहा कि संदेशखाली की शर्मनाक घटना पर जिस पार्टी के मुख से निंदा के दो शब्द नहीं निकले वह महिला न्याय का सब्जबाग दिखा रहे है। जिनके राष्ट्रीय नेतागण महिला नेत्रियों के खिलाफ अनर्गल आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह महिलाओं के सम्मान की बात कर रहे हैं। महिला आरक्षण बिल को जो पार्टी महज सत्ता बनाये रखने के लिए अपने सहयोगी सपा और राजद के दबाव में दस वर्षों तक पास नहीं कर पाई। वह महिलाओं को गुमराह करने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रही है।

विद्याशरण तिवारी ने कहा कि 2004 से 2014 तक 10 वर्षों में कांग्रेस की 5 गारंटी और 25 न्याय कहाँ थे . तब तो वे 2 जी, कोल सहित अन्य 12 लाख करोड़ के घोटाले में व्यस्त थे। गरीबी उस समय इनके लिए मानसिक अवस्था थी। मजबूत अर्थव्यवस्था को ध्वस्त होते तंत्र में बदलने वाले जनता को गुमराह कर मत प्राप्त करने का प्रयास कर रहे है। किसानों के लिए बने स्वामीनाथन आयोग पर जो एक इंच भी काम नहीं कर पाए, एमएसपी के कानून की गारंटी को जो लोग अव्याव्हरिक बता रहे थे, वो किसानों को गारंटी दे रहे हैं। मंडल आयोग की रिपोर्ट को बरसों दबा कर पिछड़ा वर्ग को उनके हक से वंचित रखने वाले न्याय का स्वांग रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इंडी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का दावा कर रही है और अपना घोषणापत्र अलग जरी कर रही है।यह चुनावी घोटाले की ज्वलंत मिसाल है। आगामी चुनावों में जनता का मानस स्पष्ट है और वह देश हित व जन हित में काम करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी नित एनडीए गठबंधन सरकार के साथ है। जिसने एक करोड़ लखपति दीदी, उज्जवला योजना, आवास और राशन कार्ड महिलाओं के नाम से जारी करना, पिछड़ा वर्ग आयोग को सवैंधानिक दर्जा देना, किसानों के लिए फसल बीमा, पांच लाख रुपये तक निशुल्क स्वास्थ्य उपचार के लिये आयुष्मान योजना का निर्माण किया हैं।